60 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी VIP, मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान; डिप्टी CM पद की भी रखी मांग

Saturday, Apr 26, 2025-04:07 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले राज्य में सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। राजनीतिक दलों द्वारा तरह-तरह की घोषणा और वादे किए जा रहे हैं। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 

मुकेश सहनी ने रोहतास में आयोजित ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ कार्यक्रम में यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की मांग भी की।  उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठक में इस बारे में चर्चा होगी। 

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि अफवाहें फैलाई जा रही है कि हम दूसरी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, वीआईपी किसी के साथ नहीं जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static