बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लडे़गी VIP, मुकेश साहनी ने तेजस्वी पर बोला हमला

10/5/2020 12:04:21 PM

पटनाः बिहार के विपक्षी महागठबंधन से नाता तोड़ चुकी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और पार्टी के प्रथम सूची की घोषणा पांच अक्टूबर को जारी की जाएगी।

मुकेश साहनी ने महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राजद (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर प्रहार जारी रखते हुए कहा कि वे भविष्य में कभी तेजस्वी के साथ मिलकर राजनीति नहीं करेंगे। तेजप्रताप (Tej Pratap) के साथ सोच सकता हूं। उन्होंने कहा कि वे अपनी शर्तों पर चुनाव लड़ेंगे। अभी कुछ लोगों से बात चल रही है। फिलहाल हमने पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ विमर्श के बाद सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। प्रथम सूची (पार्टी प्रत्याशियों की) की घोषणा पांच अक्टूबर को जारी की जाएगी।

पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए साहनी ने बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी पर एकबार फिर अंधेरे में रखे जाने और पीठ पर छुरा घोंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव जी के विचारों से प्रभावित होकर हमने उनसे समझौता किया था और महागठबंधन में शामिल हुए थे पर अब राजद, लालू प्रसाद यादव जी की पार्टी नहीं रह गई है।

साहनी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में भी धोखा दिया था। दरभंगा लोकसभा सीट पर वार्ता हुई थी, लेकिन एक साजिश के तहत हमें खगड़िया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर मजबूर किया गया। बिहार विधानसभा के उपचुनाव में भी हमारे साथ छल किया गया। हर मामले में अपनी मनमर्जी करते रहे। हमेशा हमें नजरअंदाज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static