मणिपुर की घटना से आहत विनोद शर्मा ने BJP का छोड़ा साथ, पटना की सड़कों पर पोस्टर भी लगाया
Thursday, Jul 27, 2023-01:00 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार भाजपा के प्रवक्ता सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. विनोद शर्मा ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। डॉ. विनोद शर्मा मणिपुर की घटना से आहत हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने पटना की सड़कों पर पोस्टर भी लगाया है। उन्होंने होर्डिंग में लिखवाया है कि मणिपुर की घटना पर अब तक प्रधानमंत्री ने बयान दिया है, न ही मणिपुर के मुख्यमंत्री को हटाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर घटना के जिम्मेवार वहां के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी उनको शह दे रहे हैं। इसलिए इस घटना से आहत होकर हमने भाजपा का साथ छोड़ दिया है।
बता दें कि भाजपा छोड़ने की घोषणा राजधानी पटना में जगह-जगह होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लगाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।