VIDEO: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से पुल हुआ बंद, फ्री नाव सेवा शुरू लेकिन यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Tuesday, May 05, 2026-03:41 PM (IST)

Bhagalpur: भागलपुर में गंगा पर बने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। एहतियात के तौर पर पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आम लोगों की आवाजाही के लिए प्रशासन ने फ्री नाव सेवा शुरू की है, लेकिन यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या एक सौ तैंतीस के पास सड़क का स्लैब टूटने से पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं डीएम नवल किशोर चौधरी ने आम लोगों की सुविधा के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक फ्री नाव सेवा शुरू की गई है। नावों पर क्षमता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो, हालांकि इस पुल के टूटने से आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static