पटना से भागलपुर तक गंगा उफान पर: दीघा और गांधी घाट पर रेड अलर्ट, पुनपुन के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता
Sunday, Sep 13, 2026-09:51 AM (IST)
पटना: बिहार में विभिन्न स्थानों पर शनिवार की शाम गंगा- कोसी सहित अन्य नदियों का जलस्तर स्थिर या गिरावट के बावजूद खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, उधर पुनपुन में बढ़त चिंता का कारण बन रही है। जल संसाधन विभाग के बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायता केंद्र, पटना से जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 सितंबर को रात नौ बजे तक गंगा बक्सर में 59.75 मीटर पर बह रही थी, जो चेतावनी स्तर 59.32 मीटर से 0.43 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर स्थिर है।
पटना जिले के दीघाघाट में गंगा का जलस्तर 50.89 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 50.45 मीटर से 0.44 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर स्थिर है। गांधीघाट में जलस्तर 49.73 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 48.60 मीटर से 1.13 मीटर ऊपर है। यहां जलस्तर घटने का रुख है। बांकाघाट में गंगा 48.69 मीटर पर रही, जो खतरे के निशान 48 मीटर से 0.69 मीटर ऊपर है। पंडारक में जलस्तर 43.11 मीटर रहा, जो चेतावनी स्तर 42.70 मीटर से 0.41 मीटर अधिक है। हाथीदह में नदी 42.94 मीटर पर रही, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से 1.18 मीटर ऊपर है। इन दोनों स्थानों पर जलस्तर स्थिर है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर 39.54 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से 0.21 मीटर ऊपर है और यहां गिरावट का रुख है।
सुल्तानगंज में जलस्तर 36.33 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 34.50 मीटर से 1.83 मीटर अधिक है। भागलपुर में गंगा 34.34 मीटर पर रही, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से 0.66 मीटर ऊपर है। दोनों स्थानों पर जलस्तर घट रहा है। कहलगांव में गंगा का जलस्तर 32.69 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 31.09 मीटर से 1.60 मीटर ऊपर है और स्थिर है। अजगैनाबाद में 31.74 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 30.54 मीटर से 1.20 मीटर अधिक है। यहां जलस्तर में गिरावट है। साहेबगंज में गंगा 28.68 मीटर पर रही, जो खतरे के निशान 27.25 मीटर से 1.43 मीटर ऊपर है और जलस्तर स्थिर है।

