उपराष्ट्रपति ने पत्नी संग गया के विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान, अपने हाथों से 11 ब्राह्मणों को कराया भोजन

Friday, Sep 29, 2023-04:29 PM (IST)

गया: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने अपने पूर्वजों की आत्मा के मोक्ष के लिए शुक्रवार को यहां के विष्णुपद मंदिर में 'पिंडदान' किया। धनखड़ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके मोक्ष के लिए जिले के विष्णुपद मंदिर में 'पिंडदान' और 'जल तर्पण' किया। 

PunjabKesari

इससे पहले, उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी आज सुबह गया हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, राज्य के कृषि मंत्री सर्वजीत और सांसद (गया) विजय मांझी ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति को गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इस मौके पर गया जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम, गया के सिटी हिमांशु सहित, एयरपोर्ट डायरेक्टर और पदाधिकारी मौजूद थे। 

PunjabKesari

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी संग अपने पूर्वजों का आत्मा की शांति हेतु गया के विष्णुपद मंदिर परिसर में पिंडदान तर्पण किया। उपराष्ट्रपति करीब तीन घंटे तक विष्णुपद मंदिर परिसर में रुके। विष्णुपद प्रबंध कारणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल उन्हें सम्मानित भी किया। मंदिर परिसर में उपराष्ट्रपति 11 ब्राह्मण को भोजन अपने हाथों से कराया और उन लोगों को दक्षिणा भी दिया।

PunjabKesari

बता दें कि गया में शुक्रवार से शुरू हुए 'पितृ पक्ष' के दौरान 'पितृ' पूजा और 'पिंडदान' करना पुण्य का काम माना जाता है, माना जाता है कि जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें 'पितृ दोष' से छुटकारा मिल जाता है तथा इन धार्मिक कार्यों को करने से उनके पितरों को जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। गया के विष्णुपद मंदिर में हर साल पितृ पक्ष मेले का आयोजन किया जाता है। हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग पितृ पक्ष के दौरान 'पिंडदान' करने के लिए यहां आते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static