दर्दनाक सड़क हादसा! टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर...उड़े परखच्चे, मंजर देख दहल उठे लोग

Friday, Feb 20, 2026-04:31 PM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार के वैशाली जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और टेंपो पर सवार चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

सब्जी मंडी लेने जा रहे थे सभी, रास्ते में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत सादुल्लापुर पेट्रोल पंप के निकट की है। मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव निवासी 35 वर्षीय निरंजन सिंह के रूप में हुई है। घायलों मे राहुल दास, विजय साह, गोलू और राज है। चालक निरंजन सिंह चारों को ऑटो में बैठाकर पटना के मीठापुर मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्होंने किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। वहीं ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इधर घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निरंजन सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static