जीतन राम मांझी के ब्राह्मण भोज के दौरान हंगामा, ब्राह्मणों ने हम कार्यकर्ताओं पर लगाया हाथापाई का आरोप

12/28/2021 12:36:36 PM

पटनाः ब्राह्मणों के खिलाफ अपनी टिप्पणी से विवाद पैदा करने के कुछ दिनों बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ दलितों के लिए एक भोज का आयोजन किया। हालांकि, ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि ‘हम' कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों ने कार्यक्रम में उनके साथ हाथापाई की।

इस महीने की शुरुआत में, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि ब्राह्मण महादलितों के घर जाते थे, लेकिन वहां खाना नहीं खाते थे और इसके बजाय पैसे मांगते थे। भोज में लोगों के समक्ष चूड़ा, दही, तिलकुट और सब्जियां परोसी गई थी। लेकिन उस वक्त हंगामा हो गया जब एक ब्राह्मण ने आरोप लगाया कि उनके साथ हम समर्थकों ने बदतमीजी की। कुछ अन्य ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में ब्राह्मणों के नेता यशराज ने कहा, ‘‘जिस तरह से हमारे सामने खाना परोसा जा रहा था, हमने आपत्तियां जताई तो मांझी के समर्थकों ने हाथापाई की। यदि उनके मन में हमारे प्रति सम्मान नहीं है तो उन्होंने हमें क्यों आमंत्रित किया।'' कई बार के प्रयासों के बावजूद मांझी और ‘हम' नेताओं से संपर्क नहीं हो सका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static