VIDEO: 50 हजार मोती-500 तुलसी माला से बनीं भगवान राम की अनोखी मूर्ती, जितेंद्र कुमार ने किया कमाल
Monday, Jan 22, 2024-05:15 PM (IST)
पटना: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन पूरे जोरों-शोरों किया जा रहा है। इसको लेकर पूरा देश राममय हो गया है। अयोध्या से लेकर पटना तक सभी रामभक्त अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के भक्ति में लीन हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का गुणगान कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से भगवान राम के लिए एक से बढ़कर एक नायाब चीजें भेजी रही है तो वहीं बिहार भी भला कैसे पीछे रह सकता है। दरअसल, पटना के रहने वाले मूर्तिकार जितेंद्र कुमार अपनी अनोखी मूर्ति कला से प्रभु श्रीराम को याद कर रहे हैं।