केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, बढ़ा बिहार का सियासी पारा

5/6/2022 3:11:05 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन प्रशांत किशोर के नाम रहा। वहीं देर रात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात ने एक बार फिर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम बिना किसी सूचना के धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री आवास आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से घंटो उनकी बातचीत हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विजय चौधरी भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि धर्मेंद्र प्रधान के पटना आने की सूचना भाजपा के किसी भी वरीय नेता तक को नहीं थी। नीतीश कुमार और धर्मेंद्र प्रधान के मुलाकात के बाद बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, इस मुलाकात पर भाजपा के नेता कुछ बोलने से बच रहे हैं। इस मुलाकात पर राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि बिहार में जल्द राजनीतिक बदलाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बहाने कई मंत्रियों की छुट्टी होने वाली है।

वहीं इस बैठक में मौजूद रहे शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ सीएम नीतीश कुमार और मेरे मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं है। शिक्षा विभाग से जुड़े मामले पर हमारी बैठक हुई है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, उसके मापदंडमें बदलाव के साथ साथ केंद्रीय राज्यांश को समय पर देने, उसमे कमी नही करने के साथ साथ शिक्षक की बहाली के साथ साथ केंद सरकार की शिक्षा नीतिः पर विशेष रूप से चर्चा हुई है। मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर किसी तरह की बात हमसे नहीं हुई। इस मुद्दे पर सीएम ही बता सकते है।

इस मुलाकात पर बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्री संजय झा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान बिहार के प्रभारी भी रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान से उनकी व्यक्तिगत संबंद्ध रहे हैं। कटसी कॉल पर गए होंगे ये बड़ी बात नहीं है। भले ही इस मुलाकात पर जदयू भाजपा के नेता खुल कर नहीं बोल रहे हो लेकिन राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि बिहार की राजनीति में कुछ नया बदलाव देखने को मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static