खगड़िया में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो किशोर की मौत, 5 अन्य घायल

Sunday, Jul 03, 2022-12:26 PM (IST)

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर के पलटने से दो किशोर की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कटघरा दियारा गांव के कुछ लोग रामधुनि यज्ञ के लिए गंगा नदी से जल लेकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। इस दौरान गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार कर्ण कुमार (10) और सचिन कुमार (12) की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों को गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिये भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static