दर्दनाक हादसा! ड्राइवर को आई नींद, पलक झपकते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा ... मची चीख-पुकार

Thursday, Mar 12, 2026-02:04 PM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार के जमुई जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक उसके चक्के के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बरहट थाना क्षेत्र के बंगामा इलाके के पास की है। मृतक की पहचान अमन यादव (19), पिता मुकेश यादव, निवासी धपरी गांव, थाना हवेली खड़गपुर, मुंगेर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमन ट्रैक्टर लेकर खड़गपुर से जमुई की ओर बालू लेने आ रहा था और वाहन खाली था। मृतक के चचेरे भाई हंसराज ने बताया कि रास्ते में अमन को नींद आ रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अमन ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया, जिससे उसकी गंभीर रूप से घायल होकर मौत हो गई। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिये जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है और शव का पोस्टमाटर्म सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static