भागलपुर में बड़ा हादसा: मां के सामने नदी में डूब गईं 2 मासूम बेटियां, परिजनों में कोहराम

Saturday, Jun 27, 2026-06:47 PM (IST)

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में कटरिया नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (प्रथम) दिलीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आमापुर गांव निवासी अनिल मंडल की पत्नी संजू देवी अपनी दो बेटियों के साथ कटरिया नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्होंने बताया कि संजू देवी किसी तरह तैरकर बाहर निकल आईं, लेकिन उनकी दोनों बेटियों को नहीं बचाया जा सका। 

संजू देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाले गए। कुमार ने बताया कि मृत बच्चियों की पहचान प्रिया कुमारी (12) और पूजा कुमारी (04) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static