Bihar Politics: वर्ष 1977 के लोकसभा चुनाव में BLD के टिकट पर जीते ये दो राजनेता बने मुख्यमंत्री

4/23/2024 6:04:30 PM

पटना: बिहार में वर्ष 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय लोकदल (BLD) के टिकट पर जीते दो राजनेता को मुख्यमंत्री बनने का भी सौभाग्य मिला। वर्ष 1974 में भारत के बड़े किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने भारतीय लोक दल नाम से अपनी पार्टी बनाई थी, तब इसका चुनाव निशान ‘हलधर किसान' था। आपातकाल के बाद 1977 में इंदिरा गांधी का मुकाबला करने के लिए कई नेताओं ने अपनी-अपनी पाटिर्यों का विलय कराकर जनता पार्टी बनाई। 

BLD के टिकट पर लालू ने छपरा सीट पर लड़ा था चुनाव 
जनता पार्टी को चुनाव चिन्ह नहीं मिल पाया था, जिसकी वजह से पार्टी ने ‘भारतीय लोक दल' के चिन्ह हलधर किसान पर चुनाव लड़ा। जनता पार्टी की लहर में बिहार की 54 सीट में (बीएलडी) को 52 सीट मिली। इनमें से दो सीटों पर जीते सांसद बाद में बिहार के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए। इनमें लालू प्रसाद यादव और सत्येन्द्र नारायण सिंह शामिल हैं। बीएलडी के टिकट पर लालू प्रसाद यादव ने छपरा संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रामशेखर प्रसाद सिंह को पराजित किया। लालू प्रसाद ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार में ही उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली। इसके बाद लालू यादव ने छपरा सीट से दूसरी बार जनता दल के टिकट पर वर्ष 1989 में चुनाव जीता। लालू यादव वर्ष 1990 में पहली बार और वर्ष 1995 में दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू यादव वर्ष 2004 और वर्ष 2009 में भी सासंद बने। 

सत्येन्द्र नारायण सिंह ने औरंगाबाद सीट से लड़ा चुनाव
इसी तरह सत्येन्द्र नारायण सिंह ने औरंगाबाद सीट से बीएलडी के बैनर तले चुनाव लड़ा और उन्होंने कांग्रेस के रामस्वरूप यादव को पराजित किया। हालांकि इससे पूर्व सत्येन्द्र सिंह ने वर्ष 1952, में हुए पहले आम चुनाव में गया (पश्चिम) लोकसभा सीट, वर्ष 1957 और वर्ष 1971 में औरंगाबाद से जीत हासिल की। वर्ष 1977 के बाद सिंह वर्ष 1980 और वर्ष 1984 में भी सांसद बने। ‘छोटे साहब' के नाम से मशहूर सत्येंद्र नारायण सिंह 11 मार्च 1989 से 06 दिसंबर 1989 तक बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। बीएलडी के बैनर तले वर्ष 1977 में जननायक के रूप में मशहूर बिहार के समाजवादी नेता बिहार के मुख्यमंत्री रहे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, महामाया प्रसाद सिन्हा और बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल ने भी चुनाव जीता है। हालांकि इन नेताओं ने बीएलडी से चुनाव जीतने से ही पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static