बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
Saturday, May 16, 2026-10:30 AM (IST)
Bihar IPS Transferred: बिहार सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गरिमा को भागलपुर जिले में कहलगांव की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- ।। बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार मुंगेर जिले में तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार को नालंदा जिले में सदर (बिहारशरीफ) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- । के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार पुलिस सेवा के 61 पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

