मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे.... 6 लोग घायल; मंजर देख कांपे लोग

Monday, Apr 21, 2025-04:02 PM (IST)

Bihar Road Accident News:  बिहार के मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए। वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर औंटा जीरोमाइल के पास हुई है। बताया जा रहा है कि दो कारों की आमने-सामने की भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में 6 लोग जख्मी हो गए जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि एक कार में सवार लोग राजगीर से बेगूसराय जा रहे थे वहीं दूसरी कार में सवार लोग बेगूसराय से मोकामा की ओर जा रहे थे। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static