अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से बगहा के 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, दर्जनों मजदूर घायल
Thursday, Aug 04, 2022-05:35 PM (IST)

बगहाः बिहार के बगहा जिले के 3 मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की आशंका भी जताई गई है।
सूत्रों के मुताबिक, घटना अरुणाचल प्रदेश के करदाबी जिला के पालन की है, जहां मजदूरों द्वारा सड़क निर्माण में कार्य किया जा रहा था। इसी बीच रात में सोने के दौरान अचानक चट्टान मजदूरों पर गिर गई, जिससे 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद घायल सभी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। बता दें कि मृतकों की पहचान बिन्द मुसहर, विजय मुसहर और राजेश मुसहर के रूप में हुई है।