जमुई में दर्दनाक हादसा, 25 वर्षीय युवक की मौत; बाइक से घर लौट रहा था ऋषभ
Tuesday, Apr 14, 2026-05:28 PM (IST)
Road Accident : बिहार में जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा बेलाटांड़ पुल के समीप हुआ। मृतक की पहचान जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव निवासी रामजन्म सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार (25) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि ऋषभ कुमार गिरिडीह स्थित अपने मामा के घर से बाइक से जमुई लौट रहा था। इसी दौरान बेलाटांड़ पुल के समीप उनकी बाइक हाइवा की चपेट में आ गई।
इस घटना में ऋषभ की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

