भोजपुर में दर्दनाक हादसा, पोखर में नहाने के दौरान डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत...परिजनों में मचा कोहराम
Thursday, Sep 11, 2025-05:20 PM (IST)

Bhojpur News: बिहार के भोजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर पोखर में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है। मृतक की पहचान बभनौली गांव निवासी अजीत सिंह के 9 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष खेलने के लिए गया था और फिर वह पोखर की ओर नहाने चला गया। जब देर तक आयुष घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच आयुष का शव पोखर में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।