मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी, मची चीख-पुकार; 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Tuesday, Jul 14, 2026-06:34 PM (IST)

Araria Road Accident: बिहार में अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पानी से भरे गड्ढे में पलट जाने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई तथा 12 मजदूर घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार मजदूर धान की रोपनी के लिए एक गांव से दूसरे गांव जा रहे थे। इसी दौरान सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या-14 के निकट ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। 

यह भी पढ़ें- छापेमारी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों के साथ भयानक हादसा, 1 कांस्टेबल की मौत; तीन की हालत नाजुक

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर पानी में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। दुर्घटना में सिरसिया कला गांव निवासी नैना देवी, रंजू देवी और मीरा देवी की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल मजदूरों का भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static