तेजस्वी के नेतृत्व में RJD की बैठक का आज दूसरा दिन, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद

Monday, Sep 11, 2023-03:04 PM (IST)

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में राजद की बैठक का आज दूसरा दिन है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हो रही राजद की बैठक को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वृषण पटेल ने कहा कि दल की समीक्षा हो रही है। राज्य की समीक्षा हो रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कल यानि 10 सितंबर को उत्तर बिहार प्रमंडल की सभी नेताओं के साथ बैठक हुई थी और आज दक्षिण बिहार के मंडल के नेताओं के साथ बैठक हो रही है। राज्य कार्यालय में समीक्षा बैठक हो गई थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है तो स्वाभाविक है लोकसभा चुनाव पर भी सभी नेताओं से मंथन किया जा रही है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बैठक आज भी जारी रहेगी। 5 देशरत्न मार्ग सरकारी आवास पर बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के आलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static