ट्रिपल मर्डर से दहला मुंगेर...भूमि विवाद में दो गुटों के बीच जमकर हुई फायरिंग, 3 लोगों की हत्या

Saturday, Mar 06, 2021-11:18 AM (IST)

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले से ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। दरअसल, जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार रात जमकर गोलीबारी हुई। वहीं इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 12 वर्ष पहले ओमप्रकाश सहनी ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी। इस जमीन रामा बिंद ने कब्जा कर ओमप्रकाश से पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया और दोपहर को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद रात आठ बजे दोनों पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी गई। गोलीबारी के दौरान 18 वर्षीय सागर महतो और 55 वर्षीय जयजय राम साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 26 वर्षीय कुंदन साह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से आर्मी जवान चंदन साव को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static