नदी में नहाने गए दो भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Thursday, Aug 13, 2026-12:31 PM (IST)

Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार दोपहर नदी में नहाने के दौरान दो चचेरे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के थारी राजो पंचायत में एक ईंट भट्ठे के पास हुई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

मृतकों की पहचान राहुल कुमार (14), बैजू कुमार (14) और राज कुमार (15) के रूप में हुई है। राहुल और बैजू चचेरे भाई थे। जानरारी के अनुसार, चंद्राही-शंकर चौक इलाके के पांच बच्चे बुधवार दोपहर करीब दो बजे नदी में नहाने गए थे। कुछ देर बाद उनमें से दो बच्चे वापस घर लौट आए, जबकि अन्य तीन डूब गए। स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार BMW ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत...2 की हालत गंभीर

धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अनुपम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ''प्रशासन मृतकों के परिजनों का विवरण एकत्र कर रहा है, जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।'' उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static