बेगूसरायः समाज सुधार यात्रा पर निकले नीतीश कुमार को युवक ने दिखाया काला झंडा

2/26/2022 6:44:47 PM

 

बेगूसरायः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों पूरे राज्य में समाज सुधार यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी कड़ी में आज नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने जीविका दीदियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के बाद जैसे ही वह हेलीकॉप्टर पर सवार हुए, उसी क्रम में एक युवक के द्वारा सीएम को काला झंडा दिखाने का प्रयास किया गया। हालांकि उसी समय सुरक्षाकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया।

युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी कारी यादव के रूप में की गई है। मीडिया कर्मियों के पूछने पर युवक ने बताया कि पूर्व में जब लालू प्रसाद यादव मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर थे, उसी क्रम में विरोधियों के द्वारा उन्हें काला झंडा दिखाया गया था। इसी को लेकर युवक के द्वारा यह हरकत की गई लेकिन युवक के काला झंडा दिखाने से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि देखा जाए तो आम लोगों के लिए सभा स्थल पर आने की इजाजत नहीं थी।

ऐसे में युवक कैसे हेलीपैड तक पहुंच गया, जहां पर मीडिया कर्मियों को भी जाने की इजाजत नहीं थी। फिलहाल पुलिस के द्वारा युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static