हत्या या आत्महत्या! घर में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश...इलाके में मचा हड़कंप
Tuesday, Dec 30, 2025-03:49 PM (IST)
Samastipur Crime News: बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला स्थित एक घर से मंगलवार को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस शहर के बारह पत्थर मोहल्ला पहुंची और घर से 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान शहर के बारह पत्थर निवासी शैलेश पासवान की पत्नी पूनम कुमारी के रुप में की गई है।
इलाके में मचा हड़कंप
नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

