VIDEO: पुल के नीचे पति की लाश मिलने के बाद पत्नी का रो रो कर हुआ बुरा हाल, पीड़ित पत्नी ने राहुल सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

Sunday, Aug 24, 2025-03:34 PM (IST)

Samastipur News: समस्तीपुर के हसनपुर और सिंघिया थाना क्षेत्र के बीच स्थित राजघाट पुल के नीचे एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह में सड़क पर निकले लोगों ने देखा कि पुल के नीचे एक शख्स का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। वहीं मृतक की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के राजघाट कुंडल निवासी अरुण मुखिया के तौर पर की गई है। मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर निवासी रोहित सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। पिंकी देवी ने कहा कि रोहित सिंह बराबर उनके पति को अपने साथ ले जाता था और फिर वापस घर छोड़ देता था। घटना वाले दिन भी रोहित सिंह आया और उनके पति को अपने साथ ले गया....पूरा परिवार रात भर अरुण मुखिया के घर आने का इंतजार करता रहा लेकिन सुबह उनकी लाश मिली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static