हंगामे के बाद आज एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष ने किया विधानसभा का बहिष्कार

3/24/2021 11:46:54 AM

 

पटनाः बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बाद आज एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। हालांकि विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया है। वहीं मंगलवार की घटना के बाद सदन में भारी पुलिस बल तैनात की गई है।

प्रश्नोत्तर काल की शुरुआत होने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने एक-एक कर 3 सदस्यों का नाम पुकारा। इन सदस्यों को सदन में सवाल पूछना था लेकिन विपक्षी सदस्य होने के कारण यह सदन में मौजूद नहीं थे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सदन में अपनी बात रखी। वहीं विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष की गैर मौजूदगी के बीच शासन से यह मांग रखी कि आज बजट सत्र का अंतिम दिन है और उपाध्यक्ष का चुनाव भी होना है, इसलिए प्रश्नोत्तर काल की जगह पहले उपाध्यक्ष का निर्वाचन करवा लिया जाए। हालांकि उनके इस सुझाव को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वीकार नहीं किया।

वहीं विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विपक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया में शामिल होगा, तभी चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में समय का बदलाव नहीं किया जा सकता क्योंकि इस पर विपक्ष की राय भी जरूरी है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष के इतना कहने के बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हो गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static