OMG: शादी के बाद दुल्हन ने मुंह धोया तो हैरान हुए ससुरालवाले, लड़की को वापस भेजा मायके

11/27/2021 5:34:22 PM

पटनाः बिहार के पटना जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद दुल्हन ने जब अपने मेकअप लगे चेहरे को धोया तो उसका असली रंग सामने आया जिसको देखकर दूल्हा हैरान रह गया और उसने लड़की वापस उसके घर भेज दिया।

दरअसल, मामला पटना जिले के दीदारगंज का है। करीब डेढ़ साल पहले लड़का-लड़की दोनों का विवाह हुआ था। शादी वाले दिन जब लड़की अपने ससुराल आई तो उसने वहां पर अपना मुंह धोया जिसके बाद उसका किया हुआ सारा मेकअप उतर गया। वहीं जब वह अपने ससुरालवालों के सामने गई तो उसका काला रंग देखकर सभी दंग रह गए। लड़के पक्ष ने दुल्हन के साथ काफी झगड़ा किया और उसे उसके मायके वापस भेज दिया। इसके बाद लड़केवालों ने पुलिस में लड़कीवालों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी।

इस मामले को लेकर गुरुवार को महिला थाना में दोनों पक्षों की सुनावई हुई जिसमें दोनों ने थानाध्यक्ष के सामने ही लड़ना शुरु कर दिया और गाली गलौच भी की। इसके बाद जब पुलिस को लगा कि मामला बिगड़ने लगा तो उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाया और बात करने के लिए कुछ दिन बाद की तारीख देदी। दूसरी काउंसिल में लड़की ने बताया कि उसने व उसके परिवारवालों ने ससुराल वासियों को बहुत समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माने और उसे घर से निकाल दियाष। फिलहाल पुलिस अभी इस बात का कोई हल नहीं निकाल पाई है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static