हत्या या आत्महत्या? बेतिया में पेड़ से लटका मिला किशोर-किशोरी का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Monday, Jun 02, 2025-08:24 AM (IST)

बेतिया: बिहार में पश्चिमी चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया में एक बगीचे में पेड़ से लटका एक किशोर एवं किशोरी का शव बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि मृतक की पहचान सिसवनिया बारवा काला गांव के मंगनी सहनी के पुत्र विवेक कुमार उर्फ निप्पू (16) साल है और मृतका की पहचान नगर पंचायत के ढाढ़वा के नथु महतो की पुत्री आरती (16) है। मृत किशोर की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र शनिवार को रात करीब दस बजे खाना खाकर टहलने के लिए बोलकर घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा।
इस बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर रमन कुमार थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमाटर्म के लिये भेज दिया गया है। हत्या है आत्महत्या पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।