जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने बाहरी श्रमिकों को बनाया निशाना, बिहार के 2 लोगों को मारी गोली

Monday, Apr 04, 2022-05:33 PM (IST)

श्रीनगर/पटनाः जम्मू-कश्मीर में आतंकी अब बाहरी श्रमिकों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी बीच पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने बिहार के दो लोगों को गोली मार दी। दोनों मजूदर बेतिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दोनों मजदूर बाप-बेटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। उन्होंने बताया, ‘‘पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलाईं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।'' उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि और जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले आतंकवादियों ने रविवार की शाम पुलवामा के नौपोरा इलाके में दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। दोनों पंजाब के रहने वाले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static