Land-for-job scam: बीजेपी नेता ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, कहा- आज नहीं तो कल जेल जाना ही है

3/16/2023 12:34:18 PM

पटना: नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में लालू परिवार को आरोपी बनाया गया है। पहले राबड़ी देवी से CBI ने पूछताछ की फिर तेजस्वी यादव के खिलाफ समन जारी हुआ। वहीं इस मामले में लालू यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई।  गुरुवार को बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि आज नहीं तो कल उनको जेल जाना ही है। 

राजद के लोग फूले नहीं समा रहे हैं और लड्डू बांट रहे 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ‘नौकरी के बदले जमीन' घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं उनकी पुत्री मीसा भारती को सिर्फ जमानत मिली है, इन्हें दोषमुक्त या बरी नहीं किया गया है कि राजद के लोग फूले नहीं समा रहे हैं और लड्डू बांट रहे हैं।

चारा घोटाला के एक भी मामले में बरी क्यों नहीं हुए?
सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा कि यादव की बीमारी और दो आरोपियों के महिला होने पर नरम रुख अपनाते हुए 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है। उन्होंने कहा कि यह राहत कोई न्यायिक जीत नहीं, जिसका जश्न मना कर भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि यादव चारा घोटाला में गिरफ्तारी के बाद जब पहली बार जमानत पर छूटे थे, तब हाथी पर सवार होकर लौटे थे। क्या इससे न्याय प्रक्रिया पर कोई फर्क पड़ा। यादव चारा घोटाला के एक भी मामले में बरी क्यों नहीं हुए। उन्हें सजा काटनी ही पड़ी।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नौकरी के बदले जमीन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इतने पुख्ता सबूत उपलब्ध करवाए हैं कि दोषियों को देर-सबेर सजा होनी तय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static