तेजस्वी यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर सरकार को घेरा, कहा- देश के नौजवानों को सताने वाला काम किया जा रहा

Friday, May 17, 2024-03:01 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। तेजस्वी ने कहा कि पूरे देश भर में युवाओं के बीच में जो सबसे बड़ा मुद्दा बन रहा है, वह अग्निवीर का है। उन्होंने कहा कि हमारी अधिकारियों से बात हुई है। सरकार पुलिस में भी अग्निवीर योजना लाना चाहती हैं।

'देश के नौजवानों को सताने वाला काम किया जा रहा'
तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले तो ओल्ड पेंशन खत्म कर दिया गया। 2000 में सबसे पहले पेंशन भाजपा की सरकार ने ही खत्म किया था। इससे लोग बहुत आक्रोश में है..खासतौर पर नौजवान, जिसे 4 साल में बाहर कर दिया जाएगा। ना शहीद का दर्जा है...ना पेंशन है और ना ही कैंटीन की व्यवस्था हैं।  देश के नौजवानों को ​सताने वाला काम किया जा रहा हैं.. तंग किया जा रहा हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। नौजवानों को परेशान बिहार में तो खास तौर पर अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है। सरकार यहां के शिक्षकों को सता रही हैं। यहां सबसे अधिक मुसलमान और पिछड़ा समाज का शोषण किया जा रहा है।

सम्राट चौधरी के भ्रष्टाचारियों को ठोकने वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा में तो सबको उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है...टिकट दिया जा रहा है, सभी भ्रष्टाचारियों को। बीजेपी में जो बलात्कारी हैं, उनको विदेश भगा दिया जा रहा है। वहीं,स्वाति मालीवाल के सवाल पर तेजस्वी यादव बचते दिखे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static