लालू की तबीयत खराब होने पर परिवार परेशान...मां राबड़ी के साथ रांची के लिए रवाना हुए तेजस्वी

1/22/2021 5:47:29 PM

 

पटनाः राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की इन दिनों तबीयत बिगड़ गई है। सांस लेने में दिक्कत के चलते उनके परिवार की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच आज राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी के साथ रांची के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अपने पिता लालू यादव से मुलाकात करेंगे। वहीं रांची जाने से पहले भावुक हुए तेजस्वी ने कहा कि पापा जल्द ठीक हो जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की कोरोना टेस्ट निगेटिव आई है। साथ ही कई रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उनको कई बीमारी है। उन्होंने कहा कि पिता को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, इसलिए उनसे मिलने के लिए वह मां राबड़ी के साथ रांची जा रहे हैं। वहीं राजद नेता ने कहा कि विशेष परिस्थिति में रांची जा रहे हैं और हम लोग जल्द से जल्द मुलाकात करना चाहते हैं। बाकी जेल अधिकारियों की अनुमति पर है। राबड़ी देवी की सेहत भी अच्छी नहीं है लिहाजा वह तेजस्वी यादव के साथ चार्टर प्लेन से शुक्रवार शाम 5 बजे रांची के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मीसा भारती अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से सीधे रांची पहुंच चुकी हैं। लालू यादव के बेहद करीबी भोला यादव भी रांची पहुंच चुके हैं। शनिवार को लालू यादव से मुलाकात का दिन है। इसलिए यह माना जा रहा है कि परिवार के सदस्य ही उनसे शनिवार को मुलाकात कर पाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static