बिहार के इस जिले में किशोरी की बेरहमी से हत्या, पहले रेता गला..... फिर बांध के पास फेंका शव; वारदात से कांपा इलाका
Saturday, Jan 03, 2026-04:55 PM (IST)
बांका: बिहार के बांका से एक रुह कंपा देने वाली घटना की खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक 17 वर्षीय किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को बांध किनारे फेंक दिया। पानी में तैरते शव को देखकर लोग भयभीत हो गए और पुलिस को जानकारी दी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, चमरेली गांव निवासी शशि भूषण की 17 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज शनिवार सुबह लोगों ने करबिला बांध के पास पानी में पड़ा शव देखा, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि बेटी की लापता थी। पुलिस थाने में लापता होने के मामला दर्ज कराया हुआ था।
फिलहाल पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुट गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

