Bihar में इस फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, समस्तीपुर की महिला संक्रमित...रहें सावधान
Saturday, Oct 25, 2025-12:37 PM (IST)
Bihar News: बिहार में स्वाइन फ्लू (H1N1) की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में समस्तीपुर की एक महिला में स्वाइन फ्लू का संक्रमण पाया गया है। वहीं इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट मोड पर है। उनका कहना है कि अगर किसी को स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत अपनी जांच करवाएं।
बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित महिला कुछ समय पूर्व किसी अन्य राज्य से लौटी थी। वापस लौटने के बाद महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। महिला को बुखार जुकाम और सांस लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद इलाज के लिए उसे पटना के किसी निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां 10 दिनों तक चले उपचार के बाद महिला की तबीयत को आराम मिला। फिलहाल महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं इस मामले ने छठ के त्योहार के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। छठ पर्व के दौरान लोग बाजारों, घाटों पर एकत्रित होते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ के कारण संक्रमण फैलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसीलिए डॉक्टरों ने छठ के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही बाहर निकलते समय फेस मॉस्क लगा कर जाने की सलाह दी है। घर आकर हाथ धोकर फेस मॉस्क उतारें।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
लक्षण सामान्य जुकाम जैसे ही होते हैं। बुखार,सांस लेने में दिक्कत,भूख कम लगती है। नाक से पानी बहने लगता है। गले में जलन, ऊल्टी और डायरिया भी हो सकता है। डाक्टर के पर्रामश के बाद ही टैस्ट करवाएं।
ऐसे फैलता है एच1एन1 फ्लू
स्वाइन फ्लू एक से दूसरे व्यक्ति में संपर्क से फैलता है। जब कोई मरीज छींकता है तो आसपास 3 फीट की दूर तक खड़े व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाता है। छींकते समय नाक को हाथ से ढक लेता है और फिर उस हाथ से दरवाजे, खिड़कियां, मेज आदि को छूता है तो वायरस लग जाता है। वहां से अन्य व्यक्ति के हाथों से शरीर में प्रवेश करता है।
जानें कैसे करें स्वाइन फ्लू से बचाव
* हाथ धोए बिना अपने मुंह, नाक या आंखों को न छुएं
* भीड़ वाली जगहों, सभाओं या मेलों में जाने से बचें।
* अगर किसी को जुकाम या खांसी है, तो उनके साथ शारीरिक संपर्क से बचें। बीमार व्यक्तियों के साथ निकटता से वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
* लोगों से हाथ न मिलाएं।

