VIDEO: हिरासत में संदिग्ध चीनी महिला, लीव इंडिया का नोटिस जारी, वीजा भी कैंसिल
Friday, Dec 30, 2022-04:11 PM (IST)
गया: गया में संदिग्ध चीनी महिला को बोधगया के महारानी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से जिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने उससे पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वीजा के नियमों के उल्लंघन का सामने आया है। जिला पुलिस ने संबंधित मामले में एफआरओ से संपर्क कर चीनी महिला को लीव इंडिया का नोटिस थमाया है। साथ ही उस महिला का एफआरआरओ कोलकाता ने वीजा कैंसिल कर दिया है। महिला का वीजा 2024 तक वैलिड है, लेकिन वीजा के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से सख्त कार्रवाई की गई है।