"भाजपा में अपना सम्मान खो चुकें हैं सुशील मोदी", CM पद की कुर्सी दिए जाने वाले बयान पर JDU का तंज

5/22/2023 2:40:54 PM

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) भाजपा में सम्मान खो चुके हैं। 

"सुशील मोदी की हालत बिन पेंदी के लोटे की तरह"
उमेश कुशवाहा ने रविवार को कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सम्राट चैधरी द्वारा सुशील मोदी को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी दिए जाने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में सुशील मोदी की हालत बिन पेंदी के लोटे की तरह हो गई है। मोदी के शिक्षा-दीक्षा में पनपे हाल के भाजपाई नेता आज उन्हीं को भरे मंच से जलील कर रहे हैं और उनका उपहास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करना भाजपा का पुराना राजनीतिक चरित्र रहा है। 

"हमें सुशील मोदी पर तरस आता है"
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी समेत कई बड़े राजनीतिक नाम इस बात के गवाह हैं कि भाजपा अपने राजनीतिक अभिभावकों के साथ किस प्रकार का दुर्वव्यवहार करती रही है। मोदी जैसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता को राजनीतिक हास-परिहास का विषय बना देना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा में उनकी स्थिति देखकर हम सभी शर्मिंदा हैं और व्यक्तिगत रूप से हमें मोदी पर तरस आता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static