लालजी टंडन के निधन से BJP के साथ भारतीय राजनीति को हुई अपूरणीय क्षतिः सुशील मोदी

7/21/2020 5:59:10 PM

 

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्य के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

सुशील मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि टंडन के निधन से भाजपा के साथ-साथ भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। वह आजीवन पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे और संगठन को मजबूत करने में सदैव अपना सक्रिय योगदान दिया। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि भाजपा के वयोवृद्ध नेता टंडन का मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static