लालू यादव के एजेंडे पर काम कर रहे सुधाकर व जगदानंद सिंह, इसलिए नहीं हो रही कार्रवाईः सुशील मोदी

Thursday, Jan 05, 2023-10:33 AM (IST)

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एजेंडे पर काम कर रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के बावजूद उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

"RJD ने अब तक क्यों नहीं की कोई कार्रवाई?"
सुशील मोदी ने बुधवार को यहां बयान जारी कर कहा कि सुधाकर सिंह और जगदानंद सिंह पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एजेंडे पर ही काम कर रहे हैं। जगदानंद सिंह ने 'बड़ी चीज हासिल करने के लिए छोटी चीजों का त्याग करने' का इशारा नीतीश कुमार के लिए ही किया था। भाजपा सांसद ने कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री के प्रति 'शिखंडी, नाइट-वॉचमैन, तानाशाह' जैसे शब्दों का प्रयोग कर पद छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। राजद ने अब तक उनके खिलाफ को ई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह के खिलाफ यदि देर से कोई कार्रवाई हुई भी, तो सिर्फ दिखावा होगी। 

"2025 तक तेजस्वी की ताजपोशी टालते रहेंगे नीतीश"
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुधाकर सिंह की यह बात तकर्संगत है कि जो राज्य विकसित होने के लिए साधनों की कमी का रोना रोता हो और विशेष राज्य की मांग के लिए केंद्र सरकार के सामने खड़ा हो, उसे अपने मुख्यमंत्री के लिए 300 करोड़ का जेट विमान खरीदने के फैसला नहीं करना चाहिए। भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि वह इसलिए यात्रा पर निकल रहे हैं कि उन्हें तुरंत कुर्सी नहीं छोड़नी पड़े। वे किसी न किसी बहाने 2025 तक तेजस्वी यादव की ताजपोशी टालते रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static