समस्तीपुर की घटना काफी दुखद, जिसमें एक परिवार के 5 लोग आत्महत्या के लिए मज़बूर हो जाएः तारकिशोर

Thursday, Jun 09, 2022-05:24 PM (IST)

 

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने समस्तीपुर की घटना पर कहा कि यह घटना काफी दुखद है, जिसमें एक परिवार के 5 लोग आत्महत्या के लिए मज़बूर हो जाए।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि लिस मामले की जांच कर रही है। उनकी आत्महत्या के लिए जो भी ज़िम्मेदार होंगे, उनके ख़िलाफ़ पुलिस सख़्त कार्रवाई करेगी। बता दें कि समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों के सामूहिक आत्महत्या मामले में लगभग 36 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं मृतक मनोज झा की बड़ी बेटी काजल कुमारी के बयान पर विद्यापतिनगर थाने में मुकुंद झा ,श्रवण झा और बच्चा सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static