Manipur Violence पर बोले RJD नेता लालू प्रसाद यादव- मणिपुर में जो हो रहा है वह शर्मनाक है...

Thursday, Jul 20, 2023-01:22 PM (IST)

 

पटनाः मणिपुर से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। वहीं इस भयावह हिंसा वाली वीडियो पर राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है।

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नफ़रत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है। इन लोगों को प्रेम, सौहार्द, इंसानियत, सामाजिक एकता एवं भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। मणिपुर में जो हो रहा है वह शर्मनाक है।

बता दें कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 लोगों की जान जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static