बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है, CM को देना चाहिए इस्तीफाः अश्विनी चौबे

Wednesday, Sep 14, 2022-01:17 PM (IST)

 

भागलपुरः बिहार के बेगूसराय में शूटिंग की घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राज्य में लोग खासकर महिलाएं डरी हुई हैं। सत्ता के लालच में CM नीतीश कुमार ने राज्य को जंगल राज में बदल दिया है, जनता को जवाब चाहिए। बेगूसराय में इतनी बड़ी घटना हुई है, CM को इस्तीफा देना चाहिए।

बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 लोगों ने मंगलवार शाम को सड़क से गुजरने के दौरान अलग-अलग स्थानो गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए।

ये भी पढ़ेंः-  बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग... एक की मौत, कई अन्य घायल
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static