रोहतास: FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे SP को ASI ने भगाया, थानाध्यक्ष और ASI सस्पेंड
3/11/2023 4:46:31 PM

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एक ASI ने FIR कराने थाने पहुंचे SP को हड़काकर भगा दिया। दरअसल, रोहतास एसपी विनीत कुमार ने जनवरी माह में आम लोगों की वेशभूषा में नासरीगंज थाना और सासाराम टाउन थाना निरीक्षण करने पहुंचे थे। सासाराम थाने में एसपी ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया तो एएसआई ने भगा दिया।
अब एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एसपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और सासाराम टाउन थाने के ASI कन्हैया को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस किया गया है। एसपी ने बताया कि जनवरी महीने में सासाराम नगर थाने में औचक निरीक्षण के दौरान ASI ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था। इसके साथ ही नासरीगंज थानाध्यक्ष ने दैनिक कार्य निष्पादन नहीं किया था। इसको लेकर दोनों पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे दोनों पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया है।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने नियमित और दैनिक कार्य भी पेंडिंग रखा था। एसपी ने कार्य में कोताही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर पुलिस केंद्र वापस कर दिया है। एसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। दरअसल जनवरी में एसपी विनीत कुमार सादे लिबास में आम आदमी बनकर मामला दर्ज कराने नगर थाने पहुंचे थे। लेकिन ड्यूटी पर तैनात एसआई ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले में एसपी ने ASI से शो-काॅज किया गया था। अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

Chandauli में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत, कई घायल…देखें VIDEO

शिमला शहर के इन क्षेत्रों में 9 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा