"SIR ने बिहार में 22 वर्षों के बाद मतदाता सूची का किया शुद्धिकरण"- मुख्य चुनाव आयुक्त का दावा

Sunday, Oct 05, 2025-03:51 PM (IST)

पटना: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया और दावा किया कि इस प्रक्रिया ने 22 वर्षों के बाद मतदाता सूची का "शुद्धिकरण" किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राज्य के अपने दौरे को समाप्त करने से पहले पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जहां जल्द ही विधानसभा चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "हमारे पास 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक ERO (निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी) हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने में 90,207 BLO ने उनकी सहायता की, जिससे 22 वर्षों के बाद मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ है।"

बिहार में मतदाता सूचियों का अंतिम बार गहन पुनरीक्षण 2003 में हुआ था। सीईसी, जिनके साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह सिंधु और विवेक जोशी भी थे, ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की और अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static