सिन्हा ने महागठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा- मनुष्य का नाश आता है तो उसका विवेक मर जाता है
Tuesday, Oct 04, 2022-01:56 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य का नाश आता है तो उसका विवेक मर जाता है। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार कौरवों की तरह अपनी सेना को इकट्ठा करने में लगे हुए है।
नीतीश कौरवों की तरह अपनी सेना को इकट्ठा करने में लगे- नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार कौरवों की तरह अपनी सेना को इकट्ठा करने में लगे हुए है, लेकिन नारायणी सेना राष्ट्रवाद और सत्य को लेकर आगे बढ़ रही है। इसलिए नारायणी सेना की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि कोई भ्रष्टाचार छिपाने, कोई महत्वकांक्षा पाले एक ही मंच पर आने का प्रयास कर रहें हैं। पर जनता हमेशा सत्य का साथ देती है। उन्होंने राजद द्वारा लगाए गए एक पोस्टर पर हमला बोलते हुए कहा कि कौरव स्वत: देवता रूप में दिखने का प्रयत्न कर रहे है, इससे स्पष्ट होता है कि उनका राजनीतिक अंत निश्चित होगा।
यह भी पढ़ेः- RJD कार्यालय के बाहर 15 सिर वाले Lalu Yadav का लगाया पोस्टर, नरेंद्र मोदी व अमित शाह भी आए नजर
कौरवों की सेना बचेगी, तभी आगे कोई भूमिका निभा पायेगें- सिन्हा
वहीं सिन्हा ने कहा कि 32 साल से बिहार में महाभारत के अलावा यह कर भी क्या पाए है? जातीय संघर्ष, नफरत के अतिरिक्त इनके पास कुछ भी नहीं है। कौरवों की सेना बचेगी, तभी आगे कोई भूमिका निभा पाएगें। साथ ही कहा बिहार में भाजपा के सहयोग से कानून व्यवस्था की स्थिति संभाली थी, लेकिन फिर से अपराधियों बेलगाम हो गए है। मुख्यमंत्री जी, नई सरकार बनने के बाद राज्य के प्रत्येक थानों की हत्या, अपहरण, बलात्कार आदि दर्ज मामलों का रिकॉर्ड जारी करवा दें। इसके साथ मामलों से जुड़े आरोपी भी किस दल के साथ हैं, यह भी देख लीजिए। इसके बाद आपको सच्चाई का पता चल जाएगा। पर यह कार्य ईमानदारी से किया जाना चाहिए।