Simple Rangoli For Makar Sankranti: कम समय में बनाएं खूबसूरत रंगोली डिज़ाइन्स

Friday, Jan 09, 2026-06:36 PM (IST)

Simple Rangoli For Makar Sankranti:  मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2026) का पर्व खुशियों, उमंग और सजावट का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर घरों में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं, रंग-बिरंगे पतंगों से आसमान सजता है और आंगन में खूबसूरत Rangoli Designs बनाई जाती हैं।

हालांकि आज के समय में Working Women और नए सीखने वालों के लिए ज्यादा समय निकाल पाना आसान नहीं होता। ऐसे में Simple Rangoli Designs सबसे बेहतर विकल्प साबित होती हैं। यहां हम आपको मकर संक्रांति से जुड़ी कुछ Easy Rangoli Ideas बता रहे हैं, जो कम समय में बनकर आपके घर की शोभा कई गुना बढ़ा देंगी।

 Dot Rangoli Design | डॉट रंगोली डिज़ाइन | Easy Rangoli Ideas 2026

PunjabKesari

अगर आप पहली बार रंगोली बना रही हैं तो Dot Rangoli सबसे आसान विकल्प है। 3×3 या 5×5 डॉट्स बनाएं और उन्हें जोड़कर फूल या ज्यामितीय आकृति तैयार करें। इसमें अपनी पसंद के रंग भरकर आप इसे और आकर्षक बना सकती हैं। यह डिज़ाइन Beginners Friendly Rangoli मानी जाती है।

Flower Rangoli Design  | फूलों की रंगोली | Festival Rangoli Images

PunjabKesari

फूलों की रंगोली हमेशा शुभ और सुंदर मानी जाती है। 4 से 6 पंखुड़ियों वाला छोटा सा फूल बनाएं और उसमें Yellow & Orange Colors भरें। यह रंग खुशी, ऊर्जा और उत्सव का प्रतीक होते हैं, जो Festival Vibes को और बढ़ा देते हैं।

Sun Rangoli Design  | सूरज रंगोली | Simple Rangoli For Makar Sankranti

PunjabKesari

मकर संक्रांति सूर्य देव से जुड़ा पर्व है, इसलिए Sun Rangoli Design बेहद खास होती है।
एक छोटा गोल घेरा बनाकर उसके चारों ओर किरणें बनाएं। इस डिज़ाइन को साफ-सुथरा और मिनिमल रखें, जिससे यह देखने में बेहद आकर्षक लगे।

 Kite Rangoli Design  | पतंग रंगोली | Rangoli Designs for Beginners

PunjabKesari

मकर संक्रांति और पतंग का रिश्ता बेहद खास है। रंगोली में छोटी सी Kite Shape Rangoli बनाएं और उसकी पूंछ डॉट्स या लाइन से सजाएं। यह डिज़ाइन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है और आंगन को फेस्टिव लुक देती है।

Pongal / Kalash Rangoli Theme  | पोंगल या मिट्टी के बर्तन की रंगोली 

PunjabKesari

इस डिज़ाइन में आप मिट्टी के बर्तन या कलश का आकार बनाएं और उसमें से उभरती हुई चावल या भाप जैसी लाइनें दिखाएं। यह रंगोली Prosperity, Good Luck और Abundance का प्रतीक मानी जाती है, जो त्योहार की भावना को दर्शाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static