Karwa Chauth 2025:ये हैं करवा चौथ के टॉप 5 Mehndi Design देखकर पतिदेव हो जाएंगे दीवाने!

Wednesday, Oct 08, 2025-05:16 PM (IST)

Karwa Chauth 2025: इस साल करवा चौथ 2025 (Karwa Chauth 2025) का त्योहार 10 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। बिहार समेत पूरे देश में सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार (Solah Shringar) में मेहंदी को सबसे अहम मानती हैं। मेहंदी न सिर्फ सौभाग्य का प्रतीक है बल्कि यह हाथों की खूबसूरती को भी निखार देती है।

पारंपरिक गोल डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की शोभा (Karwa Chauth Special Mehndi Design 2025)

PunjabKesari

अगर आप इस करवा चौथ पर सिंपल लेकिन ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Design for Karwa Chauth) चाहती हैं, तो गोल फ्लोरल पैटर्न सबसे बेहतर विकल्प है। इसमें हथेली के बीच एक गोलाकार डिजाइन बनाकर उसके चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स और बेल्स बनाई जाती हैं। ये डिजाइन आसान भी है और हाथों को क्लासी टच देती है।

अरेबिक मेहंदी का ट्रेंड बरकरार (Arabic Mehndi Design for Karwa Chauth)

PunjabKesari

अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Arabic Mehndi Design 2025) कई सालों से महिलाओं की पहली पसंद रही है। इस डिजाइन में हाथों पर फूलों और बेलों के पैटर्न बनाए जाते हैं जो सूखने के बाद बेहद खूबसूरत लगते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर बिहार की महिलाओं में काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यह पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक देता है।

फुल हैंड मेहंदी से पाएं रॉयल लुक (Full Hand Mehndi Design 2025)

PunjabKesari

अगर आप इस बार कुछ ग्रैंड ट्राई करना चाहती हैं, तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Design 2025) आपके लिए परफेक्ट है। इसमें उंगलियों से लेकर कोहनी तक पूरे हाथों को पैटर्न्स और सिंबल्स से भरा जाता है। कई महिलाएं इसमें गणपति, कलश या कपल डिजाइन बनवाती हैं, वहीं कुछ अपने पति का नाम डिजाइन में खूबसूरती से छिपा देती हैं।

मिनिमल और मॉडर्न डिजाइन का दौर (Minimal Mehndi Design 2025)

PunjabKesari

आज की युवा पीढ़ी सिंपल और मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Minimal Mehndi Design 2025) को भी खूब पसंद कर रही है। इसमें जालीदार (Mesh) या जियोमेट्रिक पैटर्न बनाए जाते हैं जो हाथों को ग्रेसफुल और मॉडर्न टच देते हैं। अगर आप ऑफिस गोइंग या कॉलेज स्टाइल लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

बिहार में भी दिखेगा ट्रेंड (Modern Mehndi Design for Karwa Chauth)

PunjabKesari

बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया जैसे शहरों में करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन (Karwa Chauth Mehndi Design in Bihar) की धूम मची हुई है। पार्लर और मेहंदी आर्टिस्ट्स के पास महिलाओं की भीड़ जुट रही है। पारंपरिक डिजाइनों के साथ-साथ मंडला और इंडो-अरेबिक पैटर्न्स की भी खूब डिमांड है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static