Motihari News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ 2 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Thursday, Feb 19, 2026-06:37 PM (IST)

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने हरैया थानाक्षेत्र के भालुवाहा बॉर्डर के पास दो नेपाली नागरिकों को 5 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। 

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि पुलिस को नेपाल से भारत में मादक पदार्थों की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी। गश्ती के दौरान भालुवाहा बॉडर्र पर नेपाल की ओर से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से 5 किलो 48 ग्राम गांजा बरामद हुआ।  

इस अभियान में पकड़े गए तस्करों की पहचान नेपाल के परसा जिले के निवासी ड्राय सहनी और राजन सहनी के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक औषधि एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच से पुलिस को मालूम हुआ है कि ये दोनों लंबे समय से सीमा पार तस्करी के अवैध कारोबार में लिप्त थे।' पुलिस सूत्रों ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static