Silver Price Today: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से फिसलकर लाखों रुपये सस्ती हुई चांदी

Saturday, Feb 07, 2026-04:23 PM (IST)

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली है। लगातार मुनाफावसूली के दबाव के कारण सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार तक चांदी कमजोर नजर आई। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में बड़ी कटौती देखने को मिली, जिसका असर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे शहरों के ज्वैलरी मार्केट में भी साफ दिखा।

IBJA के मुताबिक आज का चांदी का भाव 

चांदी का भाव: ₹2,44,929 प्रति किलो

चूंकि शनिवार और रविवार को बुलियन बाजार बंद रहता है, इसलिए अगले दो दिन तक यही रेट मान्य रहेगा।

पटना समेत प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव 

  • शहर    10 ग्राम (₹)    100 ग्राम (₹)    1 किलो (₹)
  • पटना    ₹2,750    ₹27,500    ₹2,75,000
  • गया    ₹2,740    ₹27,400    ₹2,74,000
  • मुजफ्फरपुर    ₹2,745    ₹27,450    ₹2,74,500
  • भागलपुर    ₹2,735    ₹27,350    ₹2,73,500

स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण शहरों में रेट थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।

रिकॉर्ड स्तर से कितनी टूटी चांदी?

  • जनवरी के आखिरी हफ्ते में चांदी ने ऐतिहासिक ऊंचाई छुई थी।
  • 29 जनवरी को चांदी: ₹4,20,048 प्रति किलो (रिकॉर्ड हाई)
  • अब चांदी: करीब ₹2.45 लाख प्रति किलो

यानि कुछ ही दिनों में चांदी 1.75 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

वायदा बाजार में भी दबाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा सौदों में भी कमजोरी दर्ज की गई। मजबूत डॉलर और वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे मार्च डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में बाद में सुधार देखा गया और हाजिर चांदी 74 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

चांदी खरीदने वालों के लिए क्या है संकेत?

सर्राफा बाजार से जुड़े कारोबारियों का मानना है कि गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए यह बेहतर मौका हो सकता है लेकिन निवेश के लिहाज से आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static