Bihar IAS officers Promotion: बिहार में कई IAS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, इन जिलों के DM भी शामिल...यहां देखें लिस्ट
Thursday, Dec 04, 2025-01:01 PM (IST)
Bihar IAS officers Promotion: बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार (NDA Government) बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 47आईएएस अधिकारियों को एक साथ प्रोन्नति प्रदान की है। इनमें 17 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बिहार में 47 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। 28 आईएएस को विशेष सचिव और 16 आईएएस को अपर सचिव ग्रेड में प्रोन्नति मिली है। इसमें, 1996 बैच के 2 वरिष्ठ अधिकारियों को शीर्ष वेतनमान में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली है, जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष विपिन कुमार और सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल कुमार शामिल है। यह पदोन्नति नए साल से पहले की गई है।

इन जिलाधिकारियों को मिला प्रमोशन:-
- भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी
- मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार
- पश्चिम चंपारण के डीएम धर्मेंद्र कुमार
- बांका के डीएम नवदीप शुक्ला
- मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा
- जमुई के डीएम नवीन कुमार

